लाइव न्यूज़ :

तृणमूल, वाम उम्मीदवारों ने बंगाल चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 16:23 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवारों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।

तृणमूल ने शुक्रवार को 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की वहीं वाम दलों ने पहले चरण में 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

अशोक नगर क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार धीमान राय ने सुबह घर-घर जाकर प्रचार शुरू किया। पार्टी के यादवपुर के उम्मीदवार देवव्रत मजूमदार ने भी इलाके में मतदाताओं से मुलाकात की।

झाड़ग्राम से माकपा उम्मीदवार मधुजा सेन राय ने भी अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

बेहाला में तृणमूल के समर्थक इलाके में पार्टी के दो उम्मीदवारों -- पार्थ चटर्जी (बेहाला पश्चिम) और रत्ना चटर्जी (बेहाला पूर्व) के समर्थन में दीवारों पर पेंटिंग करने में व्यस्त दिखे।

रत्ना को तृणमूल ने अलग रह रहे उनके पति और भाजपा उम्मीदवार शोभन चटर्जी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने यहां पर्णश्री आवास पर पूजा करने के बाद प्रचार अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, ‘‘सीट पर जीत दर्ज करने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगी। हम सभी ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

लाभपुर से तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत सिंघ ने कहा कि लगता है कि उनके खिलाफ कोई विपक्ष नहीं है।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। वोटों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल