लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने “दिल्ली के दोनों तानाशाही नेताओं” को हराने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:39 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनका दल भारतीय जनता पार्टी के दमनकारी रवैये के सामने नहीं झुकेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश को “उन दोनों तानाशाही नेताओं से मुक्ति मिले जो दिल्ली में बैठे हैं।”

तृणमूल महासचिव अभिषेक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। उन्होंने त्रिपुरा में तृणमूल के शहीद दिवस के अवसर पर एकत्र हुए पार्टी के नेताओं को कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार करने की भी निंदा की।

डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “हम भाजपा के दमनकारी रवैये से झुकने वाले नहीं हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत, दिल्ली में बैठे दो तानाशाहों के चंगुल से मुक्त हो जाए।” बनर्जी किन ‘दोनों’ की बात कर रहे थे, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया।

तृणमूल अध्यक्ष के भाषण के बाद कार्यक्रम के समापन के दौरान उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न दलों के उन नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे कार्यक्रम में शामिल हुए। हमें साथ मिलकर तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ना होगा। तृणमूल ममता बनर्जी के नेतृत्व में लड़ेगी। पश्चिम बंगाल देश को दिशा दिखाने का काम करेगा।”

अभिषेक ने ट्वीट किया, “भाजपा शासित प्रदेशों में तृणमूल के समर्थकों पर हमला किये जाने की हम कड़ी निंदा करते हैं। हम ऐसे दमनकारी रवैये से झुकने वाले नहीं हैं। शहीद दिवस पर मैं यह दोहराता हूं कि तृणमूल दमनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में एक इंच पीछे नहीं हटेगी। चाहे जो भी हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट