लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने गोवा सरकार के खिलाफ ‘आरोपपत्र’ जारी किया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:11 IST

Open in App

पणजी, 25 अक्टूबर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को गोवा में मौजूदा भाजपा सरकार और पहले की सरकारों के खिलाफ 10-सूत्री ‘आरोपपत्र’ जारी किया।

लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा, सौगत रॉय, बाबुल सुप्रियो और लुइईजिन्हो फलेरियो उस वक्त यहां आजाद मैदान में मौजूद थे जब दस्तावेज जारी किया गया। बाबुल सुप्रियो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से तृणमूल में आए हैं जबकि फलेरियो कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए हैं।

तृणमूल के ‘आरोपपत्र’ में दावा किया गया है कि बेरोजगारी के मामले में गोवा देश का आठवां सबसे खराब प्रदेश है जबकि अर्थव्यवस्था ऐसी बदहाल स्थिति में है कि औसत नागरिक राज्य में घर नहीं खरीद सकता है।

पार्टी ने दावा किया कि राज्य के 12 तालुकाओं में से पांच में पीने के पानी की कमी है जबकि प्रमोद सावंत नीत सरकार वास्को-मोलेम डबल ट्रैक कार्य तथा मोपा हवाई अड्डे के निर्माण का समर्थन कर रही है और प्रदेश में "राज्य प्रायोजित पर्यावरणीय विनाश" देखा जा सकता है।

तृणमूल ने पिछली और मौजूदा सरकारों पर मछुआरों तथा किसानों के साथ विश्वासघात करने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने एवं सामाजिक न्याय मुहैया करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है