लाइव न्यूज़ :

तृणमूल सरकार बंगाल में समान कानून बनाकर केंद्र के कृषि कानूनों का कर रही है विरोध: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:46 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को दावा किया कि केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रही ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल के किसानों को स्वतंत्र रूप से अपनी उपज बेचने का अधिकार देने के लिए ऐसा ही कानून पारित किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘दोहरा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाते हुए विजयवर्गीय ने उनसे यह भी स्पष्ट करने की अपील की कि ‘‘क्या बंगाल में रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी प्रवासी भी अंदरूनी हैं जैसा कि वह अक्सर दूसरे राज्यों के भाजपा नेताओं को ‘बाहरी’ बताती हैं।’’

उन्होंने यहां रेड रोड पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पहले ही किसानों के लिए विधेयक पारित किये हैं और उन्हें अपनी उपज अपनी पसंद के हिसाब से कहीं भी बेचने की अनुमति दी लेकिन जब मोदीजी ने ऐसा किया तब वह इसका विरोध कर रही हैं।’’

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को ‘बाहरी’ करार देने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो की आलोचना की।

विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ आपको बंगाल की संस्कृति एवं मूल्यों की चिंता नहीं है, आपकी रुचि बस वोट बैंक की राजनीति में है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने अतीत में दूर्गा पूजा विसर्जन समारोह रोक दिया, लेकिन मुहर्रम का जुलूस निकलने दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मजबूत एवं भरोसेमंद सरकार देगी, जो दोनों धर्मों के लोगों को एक ही समय अपने-अपने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने देगी लेकिन किसी को अशांति पैदा करने की हिम्मत नहीं होगी। ’’

राज्य में विपक्ष को कुचलने का प्रयास किये जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, जबरन विपक्ष को कुचलने का प्रयास सफल नहीं होगा।’’

भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल राय ने डॉ. बी आर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी याद में आयोजित रैली में कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को उचित सम्मान मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग