लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राजरहाट-गोपालपुर में तृणमूल ने कीर्तन गायिका को दिया टिकट, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता से मुकाबला

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:53 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अप्रैल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राजरहाट-गोपालपुर विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को पांचवे चरण के तहत मतदान होना है, जहां तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच चुनावी अनुभव में जमीन-आसमान का अंतर है।

तृणमूल कांग्रेस ने अदिति मुंशी चक्रवर्ती को प्रत्याशी बनाया है, जो लोकप्रिय कीर्तन गायिका हैं,लेकिन राजनीति में नयी हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्टी के वयोवृद्ध नेता शमिक भट्टाचार्य को टिकट दिया है।

इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में शरणार्थी हैं, जो देश के विभाजन के समय पूर्वी बंगाल से विस्थापित होने के बाद से यहां बसे हुए हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने मौजूदा विधायक पुरेंदु बोस को हटाकर यहां से चक्रवर्ती को टिकट दिया है। बोस को स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस बार टिकट नहीं दिया गया।

राज्य में सत्तारूढ़ दल की युवा नेता के सामने पार्टी के किले को बचाने की चुनौती है।

वह भट्टाचार्य पर निशाना साध रही है जो मौजूदा विधानसभा में उत्तर 24 परगना के ही बसीरघाट सीट से विधायक हैं।

मुंशी ने कहा कि उनका जन्म और लालन-पालन इसी इलाके में हुआ है और इसलिए उन्हें लोगों की नब्ज पता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अनुभव (चुनावी लड़ाई के मामले में) अलग है, लेकिन यह मेरी जिम्मेदारी है कि पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाऊ और दिए गए कर्तव्य का निर्वहन करूं।’’

इस सीट पर तीसरे सबसे अहम प्रत्याशी माकपा के सुभोजीत दासगुप्ता हैं, जो वाम समर्थक मतदाताओं के आधार पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं। वाम दलों ने कांग्रेस और अब्बास सिद्दिकी की इंडियन सेक्युलर फ्रंट से चुनाव पूर्व गठबंधन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह