लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने प्रधानमंत्री की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ममता दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ रहीं

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:58 IST

Open in App

कोलकाता, एक अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते करते हुए सवाल किया कि क्या वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि नंदीग्राम में उनकी हार तय प्रतीत हो रही है। इसके कुछ घंटे बाद ही बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने प्रधानमंत्री की बात को दोहराते हुए कहा कि बनर्जी नंदीग्राम में आसन्न हार के बाद दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। पार्टी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए ‘‘माफी मांगनी चाहिए।’’

पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि ममता के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह नंदीग्राम सीट पर आसानी से जीत हासिल करेंगी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद शाम पांच बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

बूथ पर कब्जा करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने बोयल गांव की एक घटना पर रिपोर्ट तलब किया है, जहां भाजपा समर्थकों के कथित घेराव के कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करीब दो घंटे तक रूकी रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो