लाइव न्यूज़ :

‘‘बंगाल के गद्दारों को गोली मारो ## को’’ नारे से तृणमूल ने खुद को अलग किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:56 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जनवरी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के एक रैली में ‘‘बंगाल के गद्दारों को गोली मारो ## को’’ का नारा लगाने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने बुधवार को खुद को इससे अलग कर लिया और यह नारा लगाने वाले र्कायकर्ताओं को फटकार लगाई।

तृर्णमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी इसका समर्थन नहीं करती।

उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने जोश में आकर ऐसी नारेबाजी कर दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ रैली में ऐसा नारा नहीं लगना चाहिए था। ऐसी नारेबाजी करने वालों ने ठीक नहीं किया। ‘‘गोली मारो’’ शब्दों को शब्दश: नहीं लेना चाहिए।’’

तृणमूल के कई समर्थकों ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में एक शांति रैली के दौरान विवादास्पद नारेबाजी की थी, जिसमें राज्य के दो मंत्री शामिल हुए थे।

भाजपा के एक नेता ने जनवरी 2020 में दिल्ली में ‘‘देश के गद्दारों को गोली मारो ## को’’ नारा लगाया था, जिसकी तृणमूल सहित कई विपक्षी पार्टियों ने निंदा की थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल पर इसको लेकर निशाना साधते हुए कहा कि तब पार्टी आग बबूला हो रही थी और अब खुद ही ऐसा नारा लगा रही है।

घोष ने कहा, ‘‘ तृणमूल ही राज्य की राजनीति में बंदूकों और बम की संस्कृति लाई। अब, वे खुलेआम रैलियों में इसे स्वीकार भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू