लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बुधवार को मिलेगा तृणमूल का शिष्टमंडल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की मंगलवार को हुई एक बैठक में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सभी सांसदों से कहा कि पार्टी कांग्रेस समेत किसी के अधीन काम नहीं करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बनर्जी ने पार्टी के सांसदों से मुलाकात की और उन मुद्दों पर चर्चा की, जिन्हें संसद में उठाया जाना है। इसमें नगालैंड में हुई त्रासदी शामिल है, जिसमें सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपराह्न पौने चार बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा और उन्हें एक ज्ञापन सौंपेगा।

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नगालैंड में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करेगी। इसके साथ ही सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम को वापस लेने की मांग की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि बनर्जी ने अन्य राज्यों में तृणमूल के विस्तार पर भी चर्चा की।

पार्टी ने सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती को संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहने के लिये कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

बैठक के दौरान पार्टी ने इस बात पर भी चर्चा की कि वह संसद के भीतर तथा बाहर सभी मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष के साथ रहेगी लेकिन भाजपा से लड़ने के लिये उनकी रणनीतियां अलग होंगी।

पार्टी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘हम भले ही अलग-अलग डिब्बों में होंगे लेकिन हमारी मंजिल एक ही होगी। भाजपा को हटाना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर