लाइव न्यूज़ :

तृणमूल, माकपा ने त्रिपुरा निकाय चुनाव रद्द करने की मांग की, भारी धांधली होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:13 IST

Open in App

अगरतला, 25 नवंबर त्रिपुरा में विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हुए नगर निकाय चुनावों में भारी धांधली होने का आरोप लगाया तथा चुनाव रद्द करने की मांग की।

राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के चुनाव में शाम चार बजे तक करीब 4.93 लाख मतदाताओं में से 75.04 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान वाले क्षेत्रों से किसी भी तरह की गड़बड़ी या वोटिंग मशीन से संबंधित किसी समस्या की सूचना नहीं है।

हालांकि, दोनों विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि ''भाजपा-आश्रित गुंडों'' ने उनके नेताओं पर हमले किए तथा लोगों को वोट डालने से रोका गया। तृणमूल नेता सुबल भौमिक ने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यहां धरना दिया। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने पूरे चुनाव को रद्द किए जाने की मांग की और दावा किया कि मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया।

त्रिपुरा वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद सुरक्षा बलों को उचित तरीके से तैनात नहीं किया गया था। वाम मोर्चा ने अगरतला नगर निगम और चार नगर परिषदों में नए सिरे से चुनाव की मांग की।

नारायण ने कहा, ''राज्य चुनाव आयोग और पुलिस ने सत्ताधारी पार्टी के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है। डीजीपी पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है क्योंकि उनके नेतृत्व में हुए चुनावों में धांधली की गयी...।''

हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी आरोपों से इनकार किया। भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा, ''तृणमूल और माकपा निराधार आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि वे हार जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल