लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन किये, शाह के इस्तीफे की मांग की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:29 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अप्रैल तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों द्वारा की गई कथित गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन किए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने यहां कहा कि दक्षिण और उत्तर बंगाल में 11,700 प्रदर्शन किये गये जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले पहने और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

पुलिस ने कहा था कि कूचबिहार के सीतलकूची में शनिवार को स्थानीय लोगों के हमले के बाद सीआईएसएफ कर्मियों की कथित गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री शशि पांजा ने एस्प्लेनेड क्षेत्र में रैलियों का नेतृत्व किया।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि इसी तरह के प्रदर्शन बांकुरा के तलाडांगरा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिले में हुए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि इस घटना की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से कराई जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू