लाइव न्यूज़ :

केतुग्राम में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या, तीन घायल : पुलिस

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:40 IST

Open in App

कोलकाता, चार मई पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के 54 वर्षीय कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केतुग्राम के अगरधंगा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य श्रीनिवास घोष (54) की कथित तौर पर भाजपा के सदस्यों ने सोमवार रात चाकू घोंपकर तब हत्या कर दी जब वह घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घोष को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए और उनका उपचार चल रहा है।

भाजपा ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि इस घटना से उसके सदस्यों का कोई जुड़ाव नहीं है।

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने कहा है कि आगे किसी टकराव को टालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

राज्य के दूसरे भागों से भी हिंसा की खबरें मिली है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कूच बिहार जिले के दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता भारती नंदी के मकान में आग लगा दी।

तूफानगंज से भी हिंसा की सूचना मिली है जहां भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के आवास में तोड़फोड़ की गयी। हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के 15 मकानों में तोड़फोड़ की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म?, 2023 के बाद भारत ने जीता टॉस, रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकले केएल राहुल

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

क्रिकेटAustralia vs England, 2nd Test: पहले 6 विकेट और फिर 141 गेंद में 13 चौके की मदद से 77 रन की पारी, इंग्लैंड टीम पर बरसे मिशेल स्टार्क

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट