लाइव न्यूज़ :

चुनाव से कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:40 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 18 जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्यकर्ता रंजीत अधिकारी की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया जबकि भाजपा का दावा है कि सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर की लड़ाई ही इसके पीछे की वजह है।

राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी रविवार रात में पार्टी के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तभी मैनागुड़ी ब्लॉक के सप्तीबारी में उन पर हमला हुआ।

अधिकारी को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता शिवशंकर मजूमदार ने भाजपा पर अधिकारी की हत्या का आरोप लगया। आरोप से इनकार करते हुए भाजपा के जलपाईगुड़ी जिले के उपाध्यक्ष दीपेन प्रमाणिक ने दावा किया कि हत्या तृणमूल कांग्रेस के भीतर की लड़ाई का परिणाम है। पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू