लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर चर्चा के लिए चार दिसंबर को होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:38 IST

Open in App

कोलकाता, एक दिसंबर केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए चार दिसंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस शामिल होगी।

हालांकि, मार्च में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा जब हुई थी तब इस प्रकार की बैठक न बुलाने को लेकर पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है और इस दौरान वह विभिन्न दलों के संसद के दोनों सदनों के नेताओं से संवाद करेंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान, सांसदों को केंद्र द्वारा महामारी से मुकाबले के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जा सकती है और टीके की विकास और वितरण संबंधी मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “लोकसभा में हमारे नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और राज्यसभा में हमारे नेता डेरेक ओ ब्रायन इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी बैठक के दौरान अपने विचार रखेगी।”

तृणमूल नेता ने कहा, ”लेकिन मार्च में पहली बार लॉकडाउन लगाने से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई और न ही मुख्यमंत्रियों से इस बाबत चर्चा की। उस समय भी सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए था।”

सूत्रों ने कहा कि चार दिसंबर को होने वाली बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के भी बैठक में शामिल होंगे।

कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई यह दूसरी सर्वदलीय बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे