लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में 2023 में तृणमूल कांग्रेस सरकार बनाएगी: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:16 IST

Open in App

अगरतला, 31 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि उनकी पार्टी 2023 में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सरकार बनाएगी।

बनर्जी ने दावा किया कि त्रिपुरा में ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कुशासन’’ है और तृणमूल इसे खत्म करेगी। बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा में विकास के लिए पश्चिम बंगाल के ‘सुशासन’ के मॉडल का पालन करेगी।

यहां रवींद्र शताब्दी भवन के समक्ष एक सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और त्रिपुरा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से विकास ठप है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को ‘जुमला’ करार दिया। बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी के साढ़े तीन साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद इन वादों को पूरा नहीं किया गया है।

बनर्जी ने दावा किया, ‘‘वे कहते हैं कि भाजपा डबल इंजन वाली सरकार है...(लेकिन) अगर हम पश्चिम बंगाल के रिपोर्ट कार्ड की तुलना त्रिपुरा और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से करते हैं तो हमें वहां (त्रिपुरा और राष्ट्रीय स्तर पर) शायद ही कोई विकास दिखाई देता है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम चाहें तो अभी भी (गोवा) सरकार तोड़ सकते हैं। हमारे साथ 15 विधायक आने को तैयार हैं लेकिन हम पिछले दरवाजे की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। हम लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाना चाहते हैं। हमें आम लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इस सरकार से तंग आ चुके हैं। हमें विश्वास है कि हम 2023 में त्रिपुरा में सरकार बनाएंगे।’’

त्रिपुरा के भाजपा विधायक आशीष दास और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजीव बनर्जी रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र