लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में ‘‘बेहतर प्रदर्शन’’ करेगी : बाबुल सुप्रियो

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:34 IST

Open in App

पणजी, 25 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के ‘‘बेहतर प्रदर्शन’’ करने का सोमवार को विश्वास व्यक्त किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 28 अक्टूबर को गोवा दौरे पर आने से पहले सुप्रियो, पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय समेत कुछ अन्य टीएमसी सांसद गोवा पहुंचे हैं। तृणमूल कांग्रेस पहले ही गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है।

सुप्रियो ने पत्रकारों से कहा कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं और ‘‘ तृणमूल कांग्रेस उसमें बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ कर पिछले महीने ही तृणमूल में शामिल हुए सुप्रियो ने कहा, ‘‘ भारत में गोवा एक ऐसा स्थान है, जहां विकास की काफी अधिक आवश्यकता है ताकि पर्यटकों को अधिक संख्या में आकर्षित किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि गोवा को उसकी संस्कृति, परम्परा, संगीत और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए पहचाना जाता है। ‘‘ यहां काफी कुछ किया जा सकता है।’’

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फ़ालेयरो भी पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, राज्य के निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को समर्थन दिया है।

तृणमूल ने फ़ालेयरो को पार्टी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से पार्टी कई स्थानीय नेताओं को अपने साथ ला रही है।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए