लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी : डेरेक ओ ब्रायन

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:55 IST

Open in App

पणजी, 25 सितंबर तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

सांसद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम यहां सत्तारूढ़ भाजपा के एक बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।’’

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में कोई ‘‘ आलाकमान संस्कृति’’नहीं है और वह तटीय राज्य में विश्वसनीय स्थानीय नेताओं को मैदान में उतारेगी।

शुक्रवार को गोवा पहुंचने के बाद से ओ ब्रायन नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य को एक ऐसी पार्टी की तलाश है, जो भाजपा को सत्ता से दूर रखे और अगर कोई एक नेता है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकता है, तो वह ममता बनर्जी हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज्य में चुनाव लड़ने से विपक्ष के वोट नहीं बटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता