लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- लोकतांत्रिक अधिकारों पर भाषण न दें

By भाषा | Updated: January 2, 2019 03:09 IST

तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की हार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में ‘‘लोकतंत्र’’ का स्वाद चख लिया है।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को पलटवार करते हुए कि भाजपा को ‘‘लोकतांत्रिक अधिकारों’’ पर भाषण देना बंद करना चाहिए क्योंकि उसने खुद देश में लोकतंत्र और संस्थानों को बर्बाद कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की हार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में ‘‘लोकतंत्र’’ का स्वाद चख लिया है।

चटर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमें भाषण नहीं देना चाहिए। भाजपा ने खुद इस देश में लोकतंत्र और संस्थानों को बर्बाद किया है। भाजपा खुद लोकतंत्र या संविधान का कोई सम्मान नहीं करती।’’ 

चटर्जी ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट की पृष्ठभूमि में की है। उन्होंने मोदी की टिप्पणी के हवाले से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में क्या हुआ। एक राजनीतिक दल (भाजपा) को मूलभूत लोकतांत्रिक अधिकार देने से इनकार किया गया। पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक में हमारे कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की गई। हिंसा की राजनीति का खात्मा करना होगा। सभी दलों को शांतिपूर्ण राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतानी होगी।’’  

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं