लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने बाबुल सुप्रियो के फैसले से पलटने को 'नाटक' करार दिया, भाजपा ने चुप्पी साधी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 01:42 IST

Open in App

कोलकाता, दो अगस्त पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो के सांसद पद छोड़ने के फैसले से पलटने को लेकर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने उनका मजाक उड़ाया और आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ही ''सोची-समझी रणनीति के तहत सांसद पद छोड़ने के फैसले का नाटक किया।''

हालांकि, भाजपा की पश्चिम इकाई ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और उसके बाद कहा कि वह सांसद तो बने रहेंगे लेकिन सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं रहेंगे।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद और गायन की दुनिया से राजनीति में आए सुप्रियो ने शनिवार को फेसबुक के जरिए घोषणा की थी कि वह बतौर सांसद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि केंद्र में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही बाबुल सुप्रियो ''नाटक'' कर रहे थे।

घोष ने कहा, '' अगर वह इस्तीफा देने के इतने ही इच्छुक थे तो उन्हें अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष को भेजना चाहिए। इसके बजाय वे नाटक कर रहे हैं। हमें पता था कि देर-सवेर वह फैसले से पलट जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां