लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ ट्वीट को लेकर विजयवर्गीय पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 01:45 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जनवरी तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एक विवादित ट्वीट करने का आरोप लगाया और इस बात के लिए उनकी आलोचना की।

विजयवर्गीय ने बनर्जी की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक आदिवासी गांव में खाना पकाती नजर आ रही हैं। विजयवर्गीय ने तस्वीर के साथ लिखा,‘‘ दीदी ने पहले ही वह काम करना शुरू कर दिया है जो उन्हें पांच महीने बाद करना होगा।’’

बनर्जी का यह फोटा बल्लवपुर गांव में खींचा गया था जहां वह पिछले सप्ताह बीरभूम जिले से कोलकाता लौटते वक्त कुछ देर के लिए रूकी थीं।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने ट्वीट किया, ‘‘ यदि आप महिला हैं और आपकी सक्रिय राजनीति से जुड़ने की आकांक्षा है तो याद रखिए, हमारे देश में इन जैसे भाजपा के स्त्री-द्वेषकर्ताओं की भीड़ है जो महिलाओं को रसोईघर में वापस भेजना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कल्पना नहीं कर सकती कि कैलाश विजयवर्गीय के परिवार में महिलाओं को सम्मान की कमी का कैसे सामना करना पड़ रहा होगा।’’

पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा, ‘‘ भाजपा ने अपना असली रंग एक बार फिर दिखा दिया है।....’’

हालांकि भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने विजयवर्गीय का बचाव किया और सवाल किया, ‘‘ कैसे खाना पकाना छोटा कार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?