लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस दिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:05 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई द्वारा नोटिस दिए जाने को लेकर पार्टी ने रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस देकर उनसे कोयला चोरी मामले की जांच में शामिल होने को कहा।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह इस तरह के हथकंडों से नहीं डरेंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि इस मामले में राज्य की जनता चुनाव के दौरान भाजपा को उचित जवाब देगी।

उन्होंने आरोप लगाया, '' भाजपा के सभी सहयोगियों ने उसे छोड़ दिया है, इसलिए अब केवल सीबीआई एवं ईडी ही निष्ठावान सहयोगी है।''

पार्टी ने दावा किया कि वह इससे भयभीत नहीं होगी और डटकर मुकाबला करेगी।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता एवं सांसद सौगत रॉय ने आरोप लगाया कि सीबीआई का अभिषेक के घर जाना, और कुछ नहीं बस राजनीतिक प्रतिशोध था।

वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस मामले का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा। जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए। किसी को भी इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।''

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम द्वारा अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से उनके घर ही पूछताछ किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?