लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने ‘मोदीशाहसुर मर्दिनी’ का बोर्ड लगाया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:52 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अक्टूबर कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के एक वर्ग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की कई तस्वीरों को लेकर एक बोर्ड लगाया है और उस पर बंगाली में ‘मोदीशाहसुर मर्दिनी’ लिखा है। देवी दुर्गा को पौराणिक कथा के अनुसार महिषासुर नाम के दैत्य का वध करने के लिए महिषासुर मर्दिनी कहा जाता है।

प्रत्यक्ष तौर पर तस्वीर के साथ लिखा शीर्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ‘मोदी’ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम का ‘शाह’ लेकर बनाया गया है।

यह होर्डिंग बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के निकट लगा है और भाजपा की प्रदेश इकाई ने इसे दु:साहसी बताया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भवानीपुर उपचुनाव में पार्टी सुप्रीमो की जीत के बाद इसे पार्टी ने नहीं बल्कि कुछ ‘अति उत्साहित’ समर्थकों ने लगाया था।

होर्डिंग के एक हिस्से पर ‘वॉर्ड संख्या, 83 तृणमूल महिला कंग्रेस’ लिखा है। इससे यह संकेत मिलता है कि कोलकाता नगर निगम में उस वॉर्ड की तृणमूल कांग्रेस महिला मोर्चे ने बनर्जी को एक ऐसे नेता के तौर पर दिखाया है, जो मोदी और शाह को हरा सकती हैं।

बनर्जी का समर्थन करनेवाला एक फेसबुक समूह ‘ममता बनर्जी- द लीडर’ होर्डिंग के राजनीतिक संदेश को एक और कदम आगे ले गया और उसने लिखा ‘मोदीशाहसुर मर्दिनी’ और अब ‘मोदी मुक्त भारत’।

राज्य के भाजपा प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि होर्डिंग ‘दु:साहस’ और तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी ने होर्डिंग नहीं लगाई लेकिन यह ईंधन की बढ़ती कीमतों और सार्वजनिक उपक्रमों के बंद होने और बेरोजगारी को लेकर लोगों के गुस्से को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब