लाइव न्यूज़ :

ममता पर 'हमले' के विरोध में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 00:09 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मार्च मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार शाम को नंदीग्राम में हुए कथित हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस समर्थक राज्य की सड़कों पर उतरे।

तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने कोलकाता के सोवा बाजार, चेतला के अलावा हावड़ा जिले समेत राज्य के कई हिस्सों में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आसनसोल, जलपाईगुड़ी, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में भी विरोध जताया।

चेतला प्रदर्शनस्थल पर एक तृणमूल समर्थक ने कहा, '' हमारा विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा क्योंकि हमारी नेता पर नंदीग्राम में जबरदस्त हमला किया गया। अब तक तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमले होते रहे लेकिन आज उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला करने का दुस्साहस किया है।''

कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने टायर जलाए और सड़कों को अवरुद्ध किया।

ममता बनर्जी को नंदीग्राम से कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल लाने के बाद समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर एकत्र हो गई।

बनर्जी को देखने के लिए जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ अस्पताल पहुंचे तो तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने ''वापस जाओ'' के नारे लगाए।

राज्यपाल के अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान भी इसी तरह नारेबाजी की गई।

ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने की वजह से उनके एक पैर में चोट लगी है।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वह कार में सवार हो रही थीं तो चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गयी और उन्हें बुखार जैसा लग रहा है। उन्होंने सीने में दर्द की भी शिकायत की।

इस बीच, विपक्षी दल भाजपा, कांग्रेस और माकपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले लोगों की सहानुभूति पाना चाहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है