लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने सिंगूर में भाजपा के धरना स्थल का ‘शुद्धीकरण’ किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 00:29 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किसान शाखा द्वारा सिंगूर में विभिन्न मांगों को लेकर दिये गये धरने को समाप्त करने के लगभग 24 घंटे बाद, तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को उस स्थान का ‘‘शुद्धीकरण’’ किया, जहां विपक्षी दल ने 14 दिसंबर से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के लिए मंच का निर्माण किया था।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और स्थानीय विधायक बेचाराम मन्ना ने अपने समर्थकों के साथ हुगली जिले में विरोध स्थल पर गाय का गोबर डाला और गंगा जल छिड़का और एक पुजारी ने मंत्रों का जाप किया।

मन्ना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिंगूर की माताएं और बहनें बहुत परेशान हैं कि (तृणमूल कांग्रेस प्रमुख) ममता बनर्जी के नेतृत्व में किये गये कृषि-भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की इस पवित्र भूमि को एक उस पार्टी द्वारा अपवित्र किया गया है, जिसके एक मंत्री के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया।’’

मन्ना ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को हर संभव मदद प्रदान की, जबकि भाजपा कॉरपोरेट घरानों के हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव से पहले ही ‘‘किसानों की मांगों के लिए जागती है।’’

इस बीच भाजपा ने ‘‘शुद्धीकरण’’ अभियान को प्रचार का हथकंडा करार दिया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस को पहले ईंधन पर वैट कम करना चाहिए, कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और संकटग्रस्त किसानों को मुआवजा देना चाहिए, तभी उसे इस तरह का नाटक करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं