लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:32 IST

Open in App

कोलकाता, 11 जुलाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन किया। कोविड-19 महामारी के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतें आम लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 101 रुपये प्रति लीटर से अधिक और डीजल 92 रुपये प्रतिलीटर से अधिक के मूल्य पर बिक रहा है, जबकि घरेलू रसोई गैस का दाम 861 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। पाइकपारा, बागुईआटी, चेतला और बेहला सहित कोलकाता में महत्वपूर्ण चौराहों पर लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बेलघरिया, बोलपुर, कटवा, रतीगंज और सिलीगुड़ी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन हुए।

उत्तरी कोलकाता के पाइकपारा में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले टीएमसी विधायक अतिन घोष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में लगातार वृद्धि ने आम लोगों पर बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार को लोगों की परवाह नहीं है, उन्हें केवल राजस्व और बड़ी तेल कंपनियों के हितों की चिंता है।

बागुईआटी में प्रदर्शन स्थल पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बनाया और उपस्थित लोगों को भोजन परोसा। तृणमूल विधायक अदिति मुंशी ने कहा, ‘‘यह सांकेतिक विरोध है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हमें पीछे धकेल रही है और हम ऐसे चूल्हे और बैलगाड़ियों के युग में वापस जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र