लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गृह मंत्रालय के बाहर धरना दिया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने त्रिपुरा में पार्टी के एक युवा नेता पर पुलिस की कथित बर्बरता और गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को यहां गृह मंत्रालय (एमएचए) के बाहर धरना दिया।

तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और शाह से मिलने का समय मांगा।

तृणमूल कांग्रेस के नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, “हम चाहते हैं कि गृह मंत्री हमारी बात सुनें। त्रिपुरा में हो रही हिंसा के लिए शाह और मोदी दोनों को जवाब देने की जरूरत है।’’

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि त्रिपुरा में पार्टी की युवा नेता सायानी घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ भी यह विरोध प्रदर्शन था।

तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित त्रिपुरा में अव्यवस्था की स्थिति होने का आरोप लगाया क्योंकि घोष को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था।

टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी दिन में यहां पहुंचने की उम्मीद है।

त्रिपुरा पुलिस ने रविवार को घोष को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने शनिवार रात ‘‘खेला होबे’’ के नारे लगा कर राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की एक बैठक को कथित रूप से बाधित कर दिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल युवा इकाई की सचिव घोष को अगरतला के एक पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उच्चतम न्यायालय ने हाल में त्रिपुरा पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि किसी भी राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार करने के लिए कानून के अनुसार अपने अधिकारों का उपयोग करने से रोका नहीं जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos