लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 00:03 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शनों के तहत रविवार को महानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मध्य कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क क्षेत्र में, बस मिनीबस ऑपरेटर्स कमेटी के सदस्यों ने विरोध स्वरूप डनलप और एस्प्लेनेड के बीच कई मीटर तक एक बस को रस्सियों से खींचा।

ऑपरेटरों के निकाय के सदस्य प्रदीप नारायण बसु ने कहा, ''मौजूदा स्थिति में बसों का संचालन करना लगभग असंभव हो गया है। नरेंद्र मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है ...वह क्या यह चाहती है कि हम रस्सियों के साथ बसें चलाएं?''

टीएमसी समर्थकों ने फूलों से सजे खाली एलपीजी सिलेंडर को लेकर मध्य कोलकाता के एक अन्य हिस्से में मोदी का पुतला फूंका।

टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष के नेतृत्व में मानिकतला में प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां हाथों में लिये केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने आरोप लगाया, ''देश कई महीनों से ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि से जूझ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों की दुर्दशा के बारे में चिंतित नहीं है।''

कोलकाता में रविवार को पेट्रोल की कीमत 108.11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 99.43 रुपये प्रति लीटर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित