लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है तृणमूल कांग्रेस: फालेयरो

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:27 IST

Open in App

पणजी, 30 सितंबर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक लुईजिन्हो फालेयरो ने बृहस्पतिवार को कहा कि ममता बनर्जी नीत दल गोवा में अगले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सभी 40 सीटों पर किस्मत आजमाएगा और किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगा।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) समाप्त होने के बाद राज्य का दौरा करेंगी।

फालेयरो बुधवार को कोलकाता में नौ अन्य नेताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय, प्रसून बनर्जी और मनोज तिवारी की मौजूदगी में संवाददाताओं को संबोधित किया।

एक सवाल के जवाब में फालेयरो ने कहा, ‘‘पार्टी गोवा में अगले चुनाव के लिए नये चेहरों की तलाश कर रही है। जहां तक तृणमूल कांग्रेस की बात है तो हम 40 बेदाग नये चेहरों को लाना चाहेंगे।’’

फालेयरो ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कभी गोवा में सरकार बनाना ही नहीं चाहती और इसलिए 2017 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद उसने सरकार बनाने का दावा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गोवा में भाजपा सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी करेगी जिसमें उसके ‘भ्रष्टाचार’ को उजागर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं