लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हमारे विधायक पर हमला किया : भाजपा

By भाषा | Updated: July 5, 2021 01:35 IST

Open in App

बांकुड़ा/कोलकाता, चार जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दावा किया कि बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से उसके विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने देर रात एक ट्वीट में आरोप लगाया कि घरामी पर मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार को ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ ने हमला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमले में भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।’’

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी ने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गैर विधायक मुख्यमंत्री के जंगलराज में एक विधायक भी सुरक्षित नहीं है। भयावह।’’

हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिश्वास ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए