लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के साथ समन्वय में तृणमूल कांग्रेस को दिलचस्पी नहीं

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:23 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में उसे कांग्रेस के साथ समन्वय करने में ‘दिलचस्पी नहीं है’, लेकिन वह जनता के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अन्य विपक्षी दलों के साथ सहयोग करेगी।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी संभवत: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 29 नवंबर को बुलाई गई विपक्ष की बैठक में भी शामिल नहीं होगी।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के इस बयान से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने कहा था कि शीतकालीन सत्र में कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के साथ समन्वय करेगी।

दोनों पार्टियों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस को सलाह दी है कि ‘‘उसे उचित आंतरिक समन्वय स्थापित करना चाहिए और पहले अपने घर को ठीक करना चाहिए।’’

पार्टी के फैसले की जानकारी रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शीतकालीन सत्र में हमें कांग्रेस के साथ समन्वय में कोई दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस नेता पहले अपने बीच समन्वय स्थापित करें। पहले अपना घर ठीक करें फिर दूसरों के साथ समन्वय के बारे में सोचें।’’

यह पूछने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ सहयोग करेगी, उन्होंने कहा, ‘‘जन हित में हम विभिन्न मुद्दे उठाएंगे और उनके साथ समन्वय करेंगे। हम संभवत: कांग्रेस द्वारा आहूत विपक्षी दलों की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस से विमुख होने के संबंध में पूछे गये सवाल पर तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘‘उनके नेताओं में भाजपा के खिलाफ लड़ाई को लेकर दृढ़संकल्प की कमी है।’’

तृणमूल कांग्रेस 29 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर पार्टी की राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह