लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने राज्य सभा उपचुनाव के लिए जवाहर सरकार को नामित किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:43 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जुलाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्य में आगामी राज्य सभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के तौर पर पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार को शनिवार को नामित किया।

निर्वाचन आयोग ने 16 जुलाई को कहा था कि इस साल की शुरुआत में दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे से खाली पश्चिम बंगाल की राज्य सभा सीट के लिए उपचुनाव नौ अगस्त को होगा।

पार्टी ने एक बयान में कहा, “हम संसद के ऊपरी सदन में जवाहर सरकार को नामित कर प्रसन्न हैं।”

राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि सरकार ने लोकसेवा में करीब 42 वर्ष दिए हैं और वह प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी रहे हैं।

पार्टी ने कहा, “लोकसेवा में उनका योगदान देश की बेहतर तरीके से सेवा करने में हमारी मदद करेगा।”

नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार ने कहा, “मैं एक नौकरशाह था। मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं लेकिन मैं लोगों के विकास के लिए काम करुंगा और जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाउंगा।”

विपक्षी दल भाजपा द्वारा इस सीट के लिए प्रत्याशी उतारे जाने की स्थिति में पश्चिम बंगाल की राज्य सभा की इस सीट पर उपचुनाव होगा अन्यथा टीएमसी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?