तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने ममता बनर्जी को संसदीय दल की अध्यक्ष चुना

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:48 IST2021-07-23T18:48:55+5:302021-07-23T18:48:55+5:30

Trinamool Congress MPs elect Mamata Banerjee as parliamentary party president | तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने ममता बनर्जी को संसदीय दल की अध्यक्ष चुना

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने ममता बनर्जी को संसदीय दल की अध्यक्ष चुना

नयी दिल्ली, 23 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से संसदीय दल की अध्यक्ष चुना है। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई।

इसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बनर्जी लंबे समय से तृणमूल संसदीय दल के पीछे प्रेरक शक्ति रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तविकता को औपचारिक रूप दे रहे हैं, बस। हमारी अध्यक्ष सात बार संसद सदस्य रही हैं। उनके पास वह दृष्टिकोण है जिससे वह संसदीय दल का मार्गदर्शन कर सकती हैं। उनके पास अनुभव और अंतर्दृष्टि है। वह वैसे भी हमारा मार्गदर्शन कर रही थीं।’’

ब्रायन ने कहा कि यह फैसला अवधारणात्मक और रणनीतिक दोनों ही स्तरों पर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा एक कॉल की दूरी पर होती हैं। हम और सशक्त महसूस कर रहे हैं।’’

तृणमूल नेता ने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों ने बनर्जी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।

उल्लेखनीय है कि बनर्जी सांसद नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Trinamool Congress MPs elect Mamata Banerjee as parliamentary party president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे