लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के सांसद के डी सिंह पर नकेल, नारद मामले में सीबीआई ने पूछताछ की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 16:50 IST

सिंह सुबह एजेंसी मुख्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ चल रही है। एजेंसी ने नारद न्यूज के संपादक मैथ्यू सैमुअल्स को भी बुलाया जिन्होंने रिकार्डिंग मुहैया करायी थी। इसमें पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ नौकरशाहों और नेताओं को कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं व एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दावा किया गया है कि स्टिंग ऑपरेशन 2014 में किया गया था, नेताओं में सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री भी शामिल थे।

सीबीआई नारद स्टिंग मामले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के डी सिंह से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस स्टिंग में कुछ लोग पैसे लेते दिख रहे हैं जिनकी शक्ल पार्टी नेताओं जैसी प्रतीत होती है।

उन्होंने बताया कि सिंह सुबह एजेंसी मुख्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ चल रही है। एजेंसी ने नारद न्यूज के संपादक मैथ्यू सैमुअल्स को भी बुलाया जिन्होंने रिकार्डिंग मुहैया करायी थी। इसमें पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ नौकरशाहों और नेताओं को कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है।

दावा किया गया है कि स्टिंग ऑपरेशन 2014 में किया गया था। सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं व एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नेताओं में सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री भी शामिल थे।

इस सिलसिले में रिश्वत और आपराधिक कदाचार से निपटने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन अपराधों के लिए अधिकतम सजा पांच से सात साल तक का कारावास है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं