लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपूर्बा पोद्दार ने बेटी को दिया जन्म, उपनाम रखा ‘कोरोना’

By भाषा | Updated: May 8, 2020 17:13 IST

Open in App

श्रीरामपुर: कोविड-19 महामारी ने भले ही विश्व को थामकर रख दिया है, लेकिन यह तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपूर्बा पोद्दार को अपनी बेटी का उपनाम ‘कोरोना’ रखने से नहीं रोक पाई। उनके पति मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्ची और हर कोई यह याद रखे कि वह किस मुश्किल भरे समय में पैदा हुई थी और लोगों को महामारी के चलते किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था।

आरामबाग से सांसद पोद्दार ने अपने दूसरे बच्चे को यहां एक निजी नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को जन्म दिया। तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अली ने कहा, ‘‘हमने उसे (बच्ची) उपनाम ‘कोरोना’ दिया है। एक दिन यह स्थिति बदलकर बेहतर होगी, लेकिन उसका नाम लोगों को लगातार याद दिलाता रहेगा कि पूरी दुनिया ने किस मुश्किल समय का सामना किया था।’’

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बच्ची और उसकी मां की कुशलक्षेम पूछी। पोद्दार तथा अली की एक और बेटी है जो छह साल की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया