लाइव न्यूज़ :

फेक वैक्सीन का असर, टीका लगवाने के बाद बीमार पड़ीं अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2021 19:06 IST

तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती सुबह में अपने आवास पर गंभीर रूप से बीमार हो गयीं और उनके घरेलू सहायक ने डॉक्टर को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपित्ताशय और यकृत संबंधी समस्याओं का सामना कर रहीं चक्रवर्ती के शरीर में पानी की कमी हो गयी।पेट में दर्द हो रहा था और रक्त चाप भी गिर गया। चक्रवर्ती की हालत अब स्थिर है और घर पर ही उनका उपचार चल रहा है।

कोलकाताः कोविड-19 का नकली टीका लेने के कुछ दिन बाद अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती शनिवार को बीमार पड़ गयीं।

सूत्रों ने इस बारे में बताया। यादवपुर की सांसद का उपचार करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनकी अस्वस्थता को कुछ दिन पहले लिए गए फर्जी टीका से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी। अदाकारा के करीबी सूत्रों ने बताया कि चक्रवर्ती सुबह में अपने आवास पर गंभीर रूप से बीमार हो गयीं और उनके घरेलू सहायक ने डॉक्टर को इसकी सूचना दी।

पित्ताशय और यकृत संबंधी समस्याओं का सामना कर रहीं चक्रवर्ती के शरीर में पानी की कमी हो गयी और पेट में दर्द हो रहा था और रक्त चाप भी गिर गया। सूत्र ने बताया, ‘‘मिमी चक्रवर्ती की हालत अब स्थिर है और घर पर ही उनका उपचार चल रहा है। वह हाइपरटेंशन का भी सामना कर रही हैं।

चक्रवर्ती का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनकी बीमारी को फर्जी टीका से जोड़ना जल्दबाजी होगी क्योंकि वह पहले से ही यकृत की समस्या का सामना कर रही थीं।’’ चक्रवर्ती के खुलासे के बाद फर्जी टीकाकरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। अदाकारा फर्जी टीका के किसी संभावित दुष्प्रभाव के विश्लेषण के लिए एक जांच करवाएंगी। एक वीडियो संदेश में बृहस्पतिवार को मिमी ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की थी। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos