लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने अपनी ही पार्टी के अन्य विधायक को ‘हड्डियां तोड़ने की’ धमकी दी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 01:15 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस में कलह शुक्रवार को उस समय खुलकर सामने आ गई जब पार्टी के एक विधायक ने तृणमूल कांग्रेस एक अन्य विधायक को कथित तौर पर ‘हड्डियां तोड़ने’ की धमकी दे दी।

टेलीविजन चैनलों द्वारा दिखाए गए वीडियो में भरतपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह धमकी देते दिखे। वह जिले के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में कांग्रेस में भी रह चुके हैं।

कबीर ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘रेजीनगर विधायक रबीउल आलम चौधरी बहुत घमंडी हो गए हैं। अगर आप मेरे रास्ते में आने की कोशिश करेंगे तो मैं आपको सबक़ सिखाऊंगा, मैं आपकी हड्डियां तोड़ दूँगा।’’

कबीर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भरतपुर के विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हालाँकि इस मामले पर पूछे गए सवाल पर चौधरी ने कहा, ‘‘ मैंने शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी है, अब वे ही निर्णय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया