लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भाजपा में शामिल होने के संकेत दिये

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:47 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के शनिवार को संकेत दिये।

कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रहीं और पार्टी से चार बार की विधायक गुहा को शुक्रवार को जब यह पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है तो वह रोने लगी थीं।

सतगछिया से विधायक गुहा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय से बात करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगी।

गुहा ने कहा, ‘‘ईश्वर ममता-दीदी को अच्छी समझ और सम्मति दें, मैं शुरू से उनके साथ हूं।’’ मुझे अपने भविष्य के बारे सोचना है। मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते बेकार नहीं बैठ सकती हूं।’’

रॉय ने कहा कि गुहा के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य विधायकों एवं नेताओं ने शुक्रवार की शाम से उनसे संपर्क किया है।

बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य में 291 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद और कई नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे