लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के फरक्का में तृणमूल कांग्रेस के विधायक पर टोल प्लाजा पर हमला

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:01 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जुलाई सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि मुर्शिदाबाद जिले में केन्द्रीय एजेंसी द्वारा संचालित टोल प्लाजा पर तय से ज्यादा शुल्क वसूली का विरोध करने पर ‘गुंडों’’ ने रविवार को उनपर तथा उनके सहयोगियों पर हमला किया।

हालांकि, फरक्का टोल प्लाजा के पदाधिकारियों ने इस आरोप से इंकार किया है कि स्थानीय विधायक मोनिरुल इस्लाम पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया है कि विधायक ने टोल कर देने से इंकार किया, जिसका आम लोगों ने विरोध किया और नेता के सहयोगियों ने वहां हंगामा किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे पश्चिम बंगाल - झारखंड सीमा पर स्थित टोल प्लाजा पर तय से ज्यादा शुल्क वसूले जाने की शिकायत मिली थी। जब मैं खुद वहां जांच करने पहुंचा तो, टोल प्लाजा प्रबंधन से जुड़े कुछ गुंडे वहां पहुंचे और कहासुनी के दौरान मेरे वाहन पर हमला कर दिया, हमारे ऊपर ईंट-पत्थर फेंके। हालांकि, मुझे कोई चोट नहीं आयी है क्योंकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मुझे वहां से बचाकर निकाल लिया।’’

टोल प्लाजा प्रबंधन ने कहा कि विधायक के व्यवहार से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उसके खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके कारण नेता को वहां से जाना पड़ा।

विधायक पर कोई हमला नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अपने वाहन का टोल कर देने से इंकार कर दिया और उनके सहयोगियों ने वहां हंगामा किया।’’

फरक्का थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लाम 10 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पथराव होने के बाद झड़प हुई।

उन्होंने बताया कि इस्लाम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया और हालात नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल