लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पू्र्व वर्धमान में तृणमूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या, पूछताछ जारी

By भाषा | Updated: December 8, 2019 05:49 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव दास ने कहा कि अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है? "शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव दास ने कहा कि अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है? "शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।"उन्होंने कहा कि मलिक को कालना अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता में एक अस्पताल भेज दिया गया।

 पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की पार्टी कार्यालय से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कालना संख्या-1 पंचायत समिति के कोषाध्यक्ष इंसान मलिक शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दोपहिया वाहन से राजखारा गांव में अपने घर लौट रहे थे।

इस दौरान उन्हें पीछे से गोली मारी गई। पुलिस ने कहा कि गोली मलिक की कमर के नीचे लगी। उन्होंने कहा कि मलिक को कालना अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता में एक अस्पताल भेज दिया गया। यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर कोलकाता ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि हत्या को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव दास ने कहा कि अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है? "शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।"

टॅग्स :टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?