लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:52 IST

Open in App

बैरकपुर(प.बंगाल), 14 अगस्त पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी।

तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या के पीछे राज्य में विपक्षी भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है जबकि भगवा पार्टी ने दावा किया है कि यह हत्या राज्य में सत्तारूढ़ दल के भीतर चल रही लड़ाई का नतीजा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खारदाह विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली काजल सिन्हा के करीबी 33 वर्षीय रंजय कुमार श्रीवास्तव की हत्या खारदाह के ही टीटागढ़ में संध्या सिनेमा के नजदीक शनिवार को उस समय की गई जब वह कार से घर लौट रहे थे। सिन्हा की मौत भी कोविड-19 से हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने श्रीवास्तव की कार रुकवाई और उनपर बम से हमला किया और कुछ राउंड गोलियां चलाई। अधिकारी के मुताबिक श्रीवास्तव तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई में हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे।

उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव को सबसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जा जाया गया और वहां से कोलकाता के प्रतिष्ठित अस्तपाल में स्थानांतरित करते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योतिप्रियो मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा हमले की साजिशकर्ता है क्योंकि वह ‘इलाके में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं में भय पैदा करना चाहती है।’’

राज्य विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक और पणिहाटी से विधायक निर्मल घोष ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीवास्तव की हत्या की है क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़ राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे।

तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि श्रीवास्तव कभी भाजपा के सदस्य नहीं थे और उनकी हत्या ‘‘ वसूली को लेकर चल रही लड़ाई’ का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे तृणमूल कांग्रेस के सदस्य और घोष के करीबी हैं।

गौरतलब है कि श्रीवास्तव ने सिन्हा को जीताने के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन मतदान के बाद और नतीजे आने से पहले ही सिन्हा की कोविड-19 से मौत हो गई थी, जिसकी वजह से खारदाह सीट पर चुनाव रद्द करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर