लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता ने कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के लिए मोदी, शाह को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:58 IST

Open in App

कोलकाता, 13 मई तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप विश्वास ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव जीतने पर अधिक ध्यान लगाकर कोविड-19 की दूसरी लहर की अनदेखी की जिसके फलस्वरूप देश में कोरोना वायरस की स्थिति बिगड़ी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार में दिशादृष्टि का अभाव है और उसने संक्रमण की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया फलस्वरूप, ‘ देश मौत की शैय्या में तब्दील हो गया।’’

राज्य के विद्युत मंत्री विश्वास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा अपने तात्कालिक एजेंडे से परे सोचती ही नहीं है। किसी भी राज्य में चुनाव जीतने के लिए उसने दूसरी लहर की चेतावनी पर ध्यान ही नहीं दिया। प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री इन महीनों में पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने पर अधिक ध्यान लगा रहे थे। ’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार सभी संभावित कदम उठाकर पश्चिम बंगाल में इस महामारी से संभलने के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है।

विश्वास ने बंगाल में टीका विनिर्माण इकाई नहीं लगाने को लेकर भी केंद्र की आलोचना की। ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में ऐसी इकाई लगाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!