लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:45 IST

Open in App

कोलकाता, एक अगस्त भारतीय जनता पार्टी शासित त्रिपुरा में संपर्क अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सोमवार को पूर्वोत्तर के इस राज्य का दौरा करेंगे, जहां एक मजबूत जनाधार रखने का उनकी पार्टी दावा करती है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं पार्टी में दूसरे नंबर का नेता माने जाने वाले बनर्जी का दौरा अगरतला के एक होटल के कमरे में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ‘आई-पैक’ टीम को कोविड-19 पाबंदियों का हवाला देते हुए पुलिस द्वारा नजरबंद करने से उपजे विवाद के कुछ दिनों बाद हो रहा है।

इस घटना के बाद से, टीमएसी नेता एक-एक कर त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के मंत्री व्रात्य बसु और मलय घटक तथा टीमएसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन शामिल हैं, जिन्होंने एक पेशेवर के युवा कर्मियों की अवैध नजरबंदी की आलोचना की है।

टीएमसी सूत्रों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी दौरे पर दिन में अगरतला के त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, पार्टी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

पूर्वोत्तर के इस राज्य में 2023 में चुनाव होने हैं।

राज्यसभा में टीएमसी के उप नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, ‘‘अभिषेक त्रिपुरा में पार्टी की यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जहां बंगाली और अन्य समुदाय हमारा, हमारी नेता ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे हैं। वे बिप्लब देब नीत भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।’’

टीएमसी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य सौगत रॉय ने दावा किया का अभिषेक का दौरा निकट भविष्य में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के दौरे से आने वाले तूफान की पूर्व चेतावनी है।

हालांकि, बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने दावा किया कि ममता नीत पार्टी का राज्य के बाहर कहीं भी जनाधार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां