लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी सरकार के 10 वर्ष के शासन पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:44 IST

Open in App

कोलकाता,10 दिसंबर पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और पिछले 10 वर्ष की विकासात्मक परियोजनाओं का बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ‘टीएमसी रिपोर्ट कार्ड-विकास के दस वर्ष’ जारी होने के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार द्वारा पिछले दशक में शुरू की गई योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों का फायदा हुआ है।

चटर्जी ने कहा कि पार्टी नेता राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में इस रिपोर्ट कार्ड को ले कर लोगों के बीच जाएंगे।

टीएमसी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ,सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय मौजूद थे।

चटर्जी ने कहा कि तृणमूल ने 2011 में सत्ता में आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र के लिए आवंटित धनराशि को 13,872 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 37,069 करोड़ रुपए किया।

इस दौरान अन्य नेताओं ने भी सरकार की योजनाओं और उससे हुए फायदों के बारे में जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए