लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम की घटना में साजिश की बात करके राजनीतिक संकट पैदा करने की कोशिश कर रही है तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:05 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मार्च भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस 10 मार्च को नंदीग्राम में घटी घटना पर साजिश की कहानियां गढ़कर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक संकट खड़ा करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उसका आधार खिसकता जा रहा है। इस घटना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गयी थीं।

भाजपा प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने घटना की पूरी तरह जांच की मांग की है और ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है ताकि वह अपने चुनाव प्रचार में भाग ले सकें।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजनीतिक फायदों के लिए साजिश के कोण को हवा देने के लिहाज से राज्य सरकार के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालांकि तृणमूल कांग्रेस नेता जितना साजिश की बात करेंगे, उतना ही वह नंदीग्राम की घटना पर झूठी जानकारी प्रसारित करेंगे। वे राजनीतिक संकट खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग पर उनके आक्षेप संविधान के प्रति अपमान की तरह हैं।’’

उन्होंने कहा कि नंदीग्राम की घटना को भाजपा की सात मार्च की ब्रिगेड मैदान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ममता बनर्जी पर ली गयी चुटकी से जोड़ना तृणमूल कांग्रेस को शोभा नहीं देता।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि मुख्यमंत्री नंदीग्राम में चोटिल हो जाएंगी। उन्होंने कहा था कि यदि बनर्जी स्कूटर से गिर गयीं और उन्हें चोट लग गयी तो वह स्कूटर निर्माता कंपनी पर दोष मढ़ेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर नेता के भाषण की अपनी शैली होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर