लाइव न्यूज़ :

लाशों पर राजनीति कर रही है तृणमूल कांग्रेस :भाजपा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:13 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च भाजपा ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस पर लाशों और न्यू कोयलाघाट इमारत में आग लगने जैसी घटनाओं पर वोट के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल में सत्तारूढ़ दल को लोगों की भावनाओं और संवेदनाओं की कोई चिंता नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कहा कि अग्निकांड के लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सोमवार को इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गयी थी।

भट्टाचार्य ने आग लगने के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ इन बेबुनियाद आरोपों के साथ अन्याय कर रही है कि उन्हें दबाव में भाजपा में शामिल कराया गया है।

भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस न्यू कोयलाघाट कॉम्प्लैक्स में आग की घटना में मारे गये नौ लोगों के शवों पर संकीर्ण राजनीति कर रही है ताकि केंद्र में भाजपा नीत सरकार को बदनाम किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह भी जानते हैं कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्य में दमकल वाहनों के आधुनिकीकरण को लटका रखा है।’’

भट्टाचार्य ने कहा कि हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं