लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने एनआरसी के खिलाफ रैलियां निकालीं, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया

By भाषा | Updated: September 8, 2019 06:19 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ शनिवार को पश्चिम बंगाल में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किए, रैलियां निकालीं और नुककड़ सभाएं की। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने घोषणा की थी कि एनआरसी और भाजपा की बंटवारे की राजनीति के खिलाफ उनकी पार्टी सात सितंबर को जनप्रदर्शन का आयोजन करेगी।

तृणमूल के महासचिव सुब्रत बक्शी ने कहा कि आज कोलकाता में 40 से ज्यादा प्रदर्शन रैलियां निकाली गयीं और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हुआ। बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हमें अच्छा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी रैलियों और सभाओं का आयोजन रविवार को भी किया जाएगा।

तृणमूल समर्थकों ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए असम-एनआरसी तुरंत वापस लेने की मांग की। तृणमूल के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर 2021 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो वह बंगाल में भी एनआरसी लेकर आएगी। 

टॅग्स :एनआरसीटीएमसीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया