लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, किसानों के प्रति ‘ममता’ दिखाने को कहा

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:12 IST

Open in App

कोलकाता, सात फरवरी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए उन पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आंदोलनरत किसानों के प्रति अपना रुख नरम करें और उनकी तरफ थोड़ी ‘ममता’ दिखाएं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और कहा कि लोग उनसे ‘ममता’ दिखाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ‘निर्ममता’ मिली।

राज्य में अपनी पहली रैली में मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘‘भ्रष्टाचार एवं कुशासन’’ के आरोप लगाए और कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले दस वर्षों में ‘‘कई बेइमानियां’’ कीं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से हटाने का निर्णय किया है।

मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं प्रवक्ता सौगत राय ने कहा कि बंगाल के लोग ‘‘चुनाव में भाजपा को लाल कार्ड दिखाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाने के बजाय प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे पर अपना रुख नरम करना चाहिए और पिछले 70 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति थोड़ी ‘ममता’ दिखानी चाहिए।’’

राय ने आरोप लगाया, ‘‘कई किसानों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन हमें मोदी जी की ममता दिखाई नहीं दी।’’

इस बीच, नादिया जिले के नवद्वीप में पार्टी की बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार एक तरफ किसानों पर जुल्म कर रही है और दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के प्रति फर्जी स्नेह जता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नड्डा खुद को किसानों का मित्र करार नहीं दे सकते जबकि उनकी सरकार दिल्ली में लगातार किसानों पर ‘‘अत्याचार’’ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह