लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस सरकार को ईंधन पर कर में कटौती करनी चाहिए: प. बंगाल भाजपा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलकाता, चार नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार यदि जन-समर्थक होने के बारे में गंभीर है तो उसे केंद्र से संकेत लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) कम करना चाहिए।

उधर, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के केंद्र के फैसले को ‘‘मात्र दिखावा’’ करार दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र के कदम को ‘‘देश को दीवाली का उपहार’’ बताते हुए ट्वीट किया, ‘‘अब पश्चिम बंगाल सरकार को इसका अनुकरण करते हुए दरों को और नीचे लाने के लिए राज्य कर में कटौती करनी चाहिए।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट किया कि ‘‘जन समर्थक होने का दावा करने वाली’’ टीएमसी सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर उसके द्वारा लगाए गए वैट को कम करना चाहिए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी ऐसी ही मांग की।

टीएमसी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उत्पाद शुल्क में कमी ‘‘एक दिखावे के अलावा कुछ नहीं है’’ और दरों में कटौती की घोषणा कीमतें के आसमान छूने के बाद की गई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उन्हें मुख्य मूल्य घटक को नीचे लाना चाहिए।’’

टीएमसी नेता ने तर्क दिया कि राज्य की तुलना में केंद्र पेट्रोलियम उत्पादों पर अधिक कर लगाता है और इस तरह उत्पाद शुल्क में कमी का केंद्र सरकार के खजाने पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों की तुलना में भाजपा शासित राज्यों को अधिक धन देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?