लाइव न्यूज़ :

बार-बार आने वाली बाढ़ को रोकने में तृणमूल कांग्रेस सरकार विफल: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:48 IST

Open in App

कोलकाता, सात अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार बार-बार आने वाली बाढ़ को रोकने लिए जरूरी कदम उठाने में विफल रही है, जिससे लगभग हर साल लाखों लोगों की जिंदगियां दयनीय हो जाती है।

उनके इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाढ़ प्राथमिक तौर पर दामोदर घाटी निगम बांध (डीवीसी) के तल पर गाद जमने की वजह से आती है क्योंकि इसके बाद बराज से ‘अनियोजित’ तरीके से पानी छोड़ा जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई के लिए जारी किए गए केंद्र के कोष का वितरण आपस में ही कर लिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह जल्द ही पश्चिमी मेदिनीपुर के घाटल का दौरा करेंगे। यह इलाका राज्य के बाढ़ से अधिक प्रभावित इलाक़ों में से एक है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर संकट से लड़ने में ‘गंभीरता नहीं दिखाने’ का आरोप लगाया।

मेदिनीपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी ने घोषणा की कि वह घाटल, खानकुल और मोइना का दौरा करेंगी लेकिन उन्होंने ख़ुद को सिर्फ़ हावड़ा तक ही सीमित कर लिया, वहां तस्वीरें खिंचवाईं और लौट गईं।’’

बनर्जी ने पिछले सप्ताह हावड़ा के उदयनारायपुण का दौरा किया था। उन्होंने खराब मौसम की वजह से अन्य प्रभावित इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण बीच में ही रोक दिया।

घोष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख को टिप्पणी करने से पहले बाढ़ आने की वजहों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ बंगाल में बाढ़ मुख्य रुप से डीवीसी बांध में गाद जमने की वजह से आती है। कई वर्षों से केंद्रीय एजेंसी ने गाद निकालने का काम नहीं किया है। हमने कई बार तत्काल इस कार्य को पूरा करने की माँग की लेकिन इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन