लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:08 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार में मुसलमानों को उचित हक-हिस्सा नहीं मिला और अब अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अपने अधिकारों को हासिल करने का वक्त है।

घोष ने हावड़ा में एक जनसभा में कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ पर चल रही है लेकिन पार्टी ने मुसलमानों की वित्तीय हालत को ऊंचा उठाने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि तृणमूल कांग्रेस को मुसलमानों से इतना प्यार है तो वे इतने गरीब क्यों हैं ? सच्चर समिति ने कहा था कि बंगाल के मुसलमान बहुत गरीब हैं।’’

घोष ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सभी को अनाज देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सद्भावना सभी को लाभ पहुंचाने के लिए था, भले ही उसका धर्म कुछ भी क्यों न हो।

उन्होंने कहा , ‘‘ पश्चिम बंगाल में मुसलमान मवेशी तस्करी जैसे विभिन्न अपराधों को लेकर पुलिस मामलों से लाद दिये गये हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल को भेजे गय खाद्यान्न को बांग्लादेश भेज दिया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ आज बंगाल के मुसलमानों ने (तृणमूल की मंशा का) अहसास कर लिया है और वे अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए तैयार हैं। यदि हैदराबाद की एआईएमआईएम यहां विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है तो दीदी (ममता बनर्जी) परेशान क्यों हैं? यदि एआईएमआईएम यहां अपनी उपस्थिति कायम करना चाहती है, तो उसे करना चाहिए....।’’

घोष ने कहा कि भाजपा कभी भी तुष्टिकरण की राह पर नहीं चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो