लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस सरकार विकास के लिये केंद्रीय रकम का इस्तेमाल नहीं कर पायी: शेखावत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:21 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार राज्य के विकास के लिए केंद्र द्वारा दी गयी रकम का इस्तेमाल नहीं कर पायी और उसने लोगों को उनके लाभों से वंचित किया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में देश में ग्रामीण परिवारों को नल से जलापूर्ति के लिये कनेक्शन कई गुणा बढ़ गया लेकिन पश्चिम बंगाल में ‘जल जीवन मिशन’ वाकई कभी ढंग से शुरू ही नहीं हो पाया जबकि केंद्र सरकार इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये दे चुकी है।

शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 1.63 करोड़ ग्रामीण परिवार हैं, जिनमें से केवल 4.98 लाख के पास ही पेयजल कनेक्शन है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पश्चिम बंगाल सरकार को पहले चरण में 1000 करोड़ रुपये दिये और वादा किया कि हर चरण के पूरा होने पर अगली किस्त दी जाएगी। लेकिन दुर्भाग्य से सालभर में केवल 4860 कनेक्शन ही दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब